भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय करेंगे झंडावंदन

रतलाम 25 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप मे प्रदीप उपाध्याय पहली बार झंडावंदन करेगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रातः 08:00 बजे आयोजित होगा।जिलाध्यक्ष के रूप में श्री उपाध्याय 26 जनवरी को अपना एक वर्षीय कार्यकाल भी पूर्ण करेगे। बीते वर्ष 26 जनवरी को शाम उन्हे जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। झंडा वंदन कार्यक्रम में भाजपा के जिला, मंडल मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेगे।

Play sound