जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष श्री अमिश दोशी का मध्य प्रदेश रीजन दौरा रतलाम से प्रारंभ

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के दौरे पर इंटरनेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष श्री अमीश भाई दोषी फेडरेशन उपाध्यक्ष हेमंत जैन फेडरेशन आईडी मनीष कोठारी हशमुखलाल मेहता अभिषेक सेठिया विजेंद्र गादीया दीपेंद्र कोठारी व अन्य पदाधिकारी रीजन अध्यक्ष प्रीतेश गादिया के अध्यक्षता में रतलाम से शुरुआत कर मंदसौर नीमच जावरा नागदा आदि कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए रतलाम झोन के कोऑर्डिनेटर जयंतीलाल डांगी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन के साथ रीजन द्वारा सभी जोन में पूर्व अध्यक्ष का सम्मान रीजन के समस्त जोन में जाकर किया जा रहा है जिसमें रतलाम के 70 पूर्व अध्यक्षों का सम्मान रीजन अध्यक्ष प्रीतेश गादिया सचिव मुकेश धोखा के नेतृत्व में फेडरेशन अध्यक्ष श्री अमीश भाई दोषी व पदाधिकारी के कर कमलो द्वारा किया जाएगा उसके पश्चात मध्य प्रदेश रीजन में प्रथम जेएसजी भवन की भूमि का अवलोकन भी किया जाएगा ।
इस अवसर पर रीजन से पधारे पदाधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारी वी मंदसौर नीमच जावरा सुजालपुर देवास उज्जैन नागदा खाचरोद महिदपुर रतलाम ग्वालियर भोपाल आदि जगहों से लोग एकत्रित होंगे रतलाम के समस्त ग्रुप जैन सोशल ग्रुप रतलाम मेंन ग्रेटर सेंट्रल रतनपुरी यूथ क्लासिक शाइन संस्कार एलिट व संगिनी उमंग संगिनी ग्रेटर के पदाधिकारी ने सभी सदस्यों से आवाहन किया कि इस अवसर पर पधार कर कार्यक्रम को सफल बनावे कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे सागौद रोड डांगी फार्म हाउस से प्रारंभ होकर ध्वजारोहण के साथ सम्मान समारोह तत्पश्चात भूमि अवलोकन व पूजन का कार्यक्रम संपादित होगा उसके पश्चात सभी अतिथि मंदसौर के लिए रवाना होंगे।

Play sound