रक्तदान जीवनदान- शेखर नाहर

जावरा (अभय सुराणा) । रक्तदान जीवनदान है हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगीयो को बचाता है इस बात का एहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून की एक बूंद के लिए जिंदगी और मौत से जूझता है उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उस व्यक्ति को जीवनदान रक्तदाता के रक्त से होती है इससे ज्यादा हमारे जीवन की सार्थकता कोई हो नहीं सकती उपरोक्त प्रेरक विचार समाजसेवी श्री शेखर नाहर ने जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप एक्टीव जावरा द्वारा स्वर्गीय मदन लाल जी स्वर्गीय संगीता जी नाहर की पावन पुण्य स्मृति में लगाए गए विशाल रक्तदान शिविर में व्यक्त किये । इसके साथ ही26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन भी किया‌ गया।
विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मानव सेवा समिति रतलाम के माध्यम से किया गया जिसमे 95 यूनिट ब्लड जावरा की शानदार जानदार जनता ने एकृत्रित किया। साथ ही डा. झलक मांडोत द्वारा फ्री डेंटल चेकअप करके अपनी सेवा प्रदान की जिसमे बहुत से लोगों ने इसका लाभ लिया।
इनकी रही उपस्थिति
संस्था के अध्यक्ष पवन डांगी पूर्व अध्यक्ष सुभाष टुकड़िया ,विशाल जैन (औरा) सचिव अंकुर जैन कार्यक्रम संयोजक प्रदीप दसेड़ा, संजय झामर अनिल चपड़ोद, अनिल ओस्तवाल कोषाध्यक्ष दिपकराज चण्डालीया संस्थापक अध्यक्ष ललीत भण्डारी धर्मेन्द्र कोलन संजय खेमसरा अजय पगारिया अरविंद जैन अजय ओरा ,सुनील चन्डालिया, चिंतन टुकडिया अजय चपरोद , संदीप जैन, विनीत संघवी, आशीष पटवारी,जीतेन्द्र मेहता, सुरेंद्र नौलक्खा, मंगलेश मेहता, विपिन पिपलिया, सुरेंद्र कोलन शरद डूंगरवाल, राजेश संंघवी ,दिलीप पगारिया,शैलेश मेहता, हंसमुख चत्तर, संदीप मेहता ,संजय धारीवाल, मुकेश बाठिया, निधि डांगी, प्रियंका जैन कविता चंडालिया ,जयश्री चपरोद ,सुनीता झामर ,शालू बाठीया मीनू पगारिया, शीतल मेहता, कल्पना सुराणा, स्मिता संघवी शीतल चपरोद, हेमा पगारिया उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सुभाष टुकडिया एवं विशाल जैन औरा ने किया तथा आभार सचिव अंकुर जैन ने माना।