थाना औ.क्षैत्र.जावरा व्दारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही

200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, एक इनोवा कार जप्त

रतलाम । पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरी. मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।
गठित टीम उनि प्रतापसिंह भदौरिया को मुखबिर सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बिना नम्बर की इनोवा कार से एक व्यक्ति डोडाचुरा भरकर मन्दसौर तरफ से फोरलेन हायवे होते हुये रतलाम तरफ जाने वाला है । जो सूचना पर तत्काल टीम रवाना होकर मुखबीर बताये अनुसार होटल प्रेसिडेन्ट होटल के सामने जोयो तिराहा जावरा थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा जिला रतलाम पहुचे जहां नाकाबन्दी करते कुछ देर बाद एक सफेद रंग की बिना नम्बर की इनोवा कार आती दिखी जिसे फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकड़ा गया। बाद वाहन चालक को कार से उतारकर नाम पता पुछते उसने अपना नाम विकास पिता महीराम विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम गोदु थाना बज्जु जिला बिकानेर राजस्थान का होना बताया। बाद सफेद रंग की इनोवा कार की तलाशी लेते कार के अन्दर 10 प्लास्टिक के काले रंग के बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 200 किलोग्राम होना पाया गया जो मौके पर डोडाचुरा एवं इनोवा कार की विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गयी तथा आरोपी विकास पिता महीराम विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम गोदु थाना बज्जु जिला बिकानेर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया तथा थाना औ.क्षैत्र.जावरा पर अपराध क्रमांक 49/25.01.25 धारा 8/15 एन,डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण मे गिरफ्तारशुदा आऱोपी विकास विश्नोई से उक्त मादक पदार्थ डोडाचुरा के सम्बन्ध मे पी आऱ प्राप्त कर मादक पदार्थ की तस्करी के अन्य स्त्रोतों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जा रही है।
जप्त मश्रुका- 10 प्लास्टिक के काले रंग के बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 200 किलोग्राम किमती 6,00,000 रूपये, एक सफेद रंग की बिना नम्बर की इनोवा कार जिसका चेचिस नम्बर MBJ11JV4007580874-0316, इन्जिन नम्बर 2KDU835785, कीमती 10,00,000 रूपये।
गिरफ्तार आऱोपी- 01 विकास पिता महीराम विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम गोदु थाना बज्जु जिला बिकानेर राजस्थान
सरहानीय भूमिकाः- थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उनि प्रतापसिंह भदौरिया, प्र.आर. 52 संजय आंजना, प्र आऱ 786 विष्णु चंन्द्रावत, प्र आर 298 मुकेश पाटीदार, प्र आर 658 हर्षवर्धनसिंह,आऱ. 129 अभिजीत सिह तोमर, आरक्षक 517 दीपराज सिंह, आर 858 रविन्द्रसिंह चौहान,आर 666 विनोद माली, आर 337 सांवरिया पाटीदार, आर 134 योगेश राठौर, आर 827 योगेन्द्र कारपेन्टर,आऱ 252 मनोहर गायरी,आर 683 रविन्द्रसिंह राठौर थाना औद्यौगिक क्षेत्र जावरा।