अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने गणतंत्र दिवस पर किए सामाजिक कार्य

रतलाम। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रतलाम की अध्यक्ष श्री मति आशा उपाध्याय और सचिव श्री मति मंगला अग्रवाल ने बताया कि उनके संगठन ने राष्ट्रीय पर्व नूतन प्राथमिक विद्यालय में मनाया संगठन ने। इस विद्यालय को गोद ले रखा है कार्यक्रम के शुभ अवसर पर तिरंगा झंडा का ध्वजारोहण किया और शाखा की सदस्य चंचला भट्टर की पुत्री डाक्टर वृंदा के मुख्य अतिथि में मनाया गया और उन्होंने बच्चो का दांत परिक्षण भी किया और बच्चो को दात मजबूत रखने के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चो को पड़ने की सामग्री कापी पेन और स्केच पेन भेट किए और सभी सदस्यों ने बच्चो को देश का अच्छा नागरिक बनने का आव्हान किया। कार्यक्रम के दौरान शाखा की बहनों ने एक बीमार बकरी का भी इलाज करवाया और विद्यालय में बंद पड़े पम्प को भी ठीक करवाया ताकि बच्चे उपयोग कर सके। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण पार्कल्प प्रमुख अर्चना बैरागी ने किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रवीन परिहार संगठन की मधु सोमानी मंजू माहेश्वरी चंचला भट्टर, शोभा भट्टर उपस्थित रही।

Play sound