विभिन्न आयु वर्ग के 82 वॉलीबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रतलाम। नगर एवं जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा जिले के 14, 17, 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाओं एवं संभागीय स्पर्धा में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 82 खिलाड़ियों को दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में समाजसेवी एवं मध्य प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर शाहनवाउद्दीन कुरैशी के मुख्य अतिथि में तथा नगर एवं जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष मुबारिक आर खान की उपस्थिति में मेडल एवं गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर 15 कोच और मैनेजर को भी सम्मानित किया गया। रतलाम जिले के जावरा, आलोट, पिपलोदा, सैलाना, कालूखेड़ा तथा रतलाम सहित अन्य स्थान के खिलाड़ी इसमें सम्मिलित हुए। उत्साहवर्धक कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री कुरैशी ने कहा कि वॉलीबॉल,कबड्डी हमारे ग्रामीण परिवेश के खेल है, इसमें जितना प्रोत्साहन खिलाड़ियों को करें उतना कम है और हमें करना चाहिए आपने माननीय मुख्यमंत्री कप स्पर्धा पर कहा कि रतलाम जिले के तीन बालिकाओं ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया जो हमारे लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुबारिक आर खान ने कहा कि जनवरी में इनडायरेक्ट वॉलीबॉल की संभागीय महिला पुरुष स्पर्धा आयोजित होगी। आपने जिले के वॉलीबॉल खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर वॉलीबॉल एवं खेल मैदान से जुड़ने की अपील की।
नगर एवं जिला वॉलीबॉल सचिव प्रकाश चंद्र व्यास ने अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर कोच अमित मोगरा, राहुल वर्मा, श्रीमती राधा निनामा पिपलोदा, श्रीमती रक्षा सैलाना, श्रीमती अर्पिता फरक्या रतलाम, दीपेंद्रसिंह चंद्रावत, अनुराग गुरंग, राहुल सोनावा जावरा का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर सचिव प्रकाश चंद्र व्यास, स्टेट रेफरी कमलजीतसिंह, जगदीश पनौला,सुभाष चंद्र व्यास,सुरेश वर्मा, सुरेश चंद्र व्यास,अरुण वाडकर,यू एल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *