
रतलाम 2 नवंबर । दीपावली का पर्व खुशियां बांटने और दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का संदेश देता है। इसी भावना को साकार करते हुए जैन सोशल ग्रुप रतलाम एलीट द्वारा दीपावली के अवसर पर सामाजिक सेवा की सराहनीय पहल की गई । प्रोजेक्ट ‘मुस्कान’ सेवा की भावना के साथ आयोजित इस अभियान के माध्यम से विभिन्न संस्थानों के बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने का प्रयास किया गया।
प्रचार सचिव समग्र जैन ने बताया कि इस सेवा अभियान के अंतर्गत जन चेतना मूकबधिर स्कूल, लायंस क्लब ब्लाइंड स्कूल, रोटरी गार्डन के पास स्थित अशोक प्राथमिक विद्यालय, आईएमए हॉल स्थित मातृछाया शिशुवन तथा सुभाष नगर स्थित श्री गुरुजी बालक छात्रावास (सेवा भारती) में सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं, अभियान के संयोजक हर्षवर्धन मूणत रहे ।
अभियान के दौरान बच्चों के लिए मिठाई , नमकीन , फल , स्टेशनरी , खिलौने , कपड़े , मेडिकल किट सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री की व्यवस्था की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें दीपावली के उत्सव में सहभागी बनाना रहा। संगठन की इस पहल ने सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सिद्धार्थ डांगी , अध्यक्ष पुनीत चोरड़िया, उपाध्यक्ष अर्पित जैन , प्रतीक गांधी , सचिव पुनीत गादिया , प्रक्षाल सेठ , कोषाध्यक्ष गौरव दख , मोहिल चोपड़ा , प्रचार सचिव समग्र जैन , संगठन सचिव ध्रुव चोपड़ा, पी.आर.ओ मोहित खिमेसरा, हर्षवर्धन मूणत एवं ग्रुप के सदस्य अवि कोठारी ,ऋषभ संघवी, करूल मोदी,मेहुल नाहर, यश मांडोत, शुभम् मूणत , पुनीत जैन , अर्पित पटौदी , वैभव पितलिया , कुणाल मंडलेचा , जयेश चोपड़ा , सौरभ सेठिया आदि उपस्थित रहे।
संगठन की इस पहल के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि त्योहारों की वास्तविक खुशी दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के साथ अपनत्व साझा करने में है। सेवा और संवेदना से जुड़ा यह प्रयास दीपावली के मूल संदेश को सार्थक करता है।