विकसित भारत के निर्माण मे वैश्य समाज युवाओ की भूमिका पर चिंतन

डॉ अशोक अग्रवाल अंतररास्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

उज्जैन । अंतररास्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की वार्षिक साधारण सभा उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ट मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल के आतिथ्य मे नई दिल्ली संपन्न हुई विशिष्ट अतिथि दिल्ली के विधायक श्री तिलक राम गुप्ता एवं भा ज पा के वरिष्ठ नेता श्री श्याम जाजू थे। बैठक मे विगत वर्ष का लेखा जोखा एवं गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया एवं विगत वर्ष मे श्रेष्ठ कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्माननित किया गया, साथ ही विकसित भारत के निर्माण मे समाज के युवाओ की भूमिका पर चिंतन किया गया, बैठक मे डॉ अशोक अग्रवाल को पुनः तीन वर्ष के लिए सर्वसम्मति से अंतररास्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया । मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए संगठन के वरिष्ठ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया की अगुवाई मे श्री अग्रवाल को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर बाबा श्री महाकाल का उपरणा पहना कर बधाई एवं आगामी कार्यकाल के सफलता की मंगल कामनाएं प्रेषित की गई । श्री धारिया ने प्रदेश के कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए जनवरी माह मे उज्जैन मे एक वृहद वैश्य समागम की बात कही। बैठक मे देश के लगभग 22 प्रदेश के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *