जैन दिवाकर नवयुवक मंडल का निर्वाचन सम्पन्न

रतलाम । जैन दिवाकर कस्तूर पावन धाम पर जैन दिवाकर नवयुवक मंडल की साधारण सभा संघरत्न इन्दरमल जैन, महेन्द्र बोथरा, श्रीसंघ अध्यक्ष ललित पटवा, सुरेश कटारिया, अजय खमेसरा, विनोद बाफना, अमृत कटारिया की उपस्थिति मे संपन्न हुई । जिसमे सर्वानुमति से आशीष कटारिया को आगामी दो वर्षो के लिए श्री जैन दिवाकर नवयुवक अध्यक्ष का चुना गया ।
इसकी के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने साथी के रूप मे महामंत्री के पद पर वीरेंद्र कटारिया का मनोनयन किया । इस अवसर पर नवीन अध्यक्ष आशीष कटारिया ने सभी वरिष्ठजनो ओर साथियो का आभार माना । साथ ही आशीष कटारिया ने बताया की वह सभी साथियो को संघठन मे जोड़ते हुए समाज की एकता के लिए कार्य करेंगे ओर आगामी दिनों मे सम्पूर्ण कार्यकारणी की घोषणा की जाएगी ।

Play sound