देश की उन्नति में अपना योगदान करें

रतलाम । टू व्हीलर ऑटो गैरेज एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर झंडा वंदन का कार्यक्रम पूर्णेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शुरुआत में राष्ट्रध्वज वंदन मुख्य अतिथि समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, क्षेत्रीय पार्षद धर्मेंद्र व्यास समाज सेवी प्रकाश ,ललवानी एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद काकानी , महामंत्री राजेश रांका, पदाधिकारियों एवं सदस्य के द्वारा किया गया । सभी अतिथियों को महमूद भाई, दिलीप शर्मा, साबिर रेहमानी, प्रह्लाद पाटीदार आदि ने राष्ट्रीय चिन्ह लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी से देश सेवा में सहयोग करने का आह्वान किया। एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद काकानी ने स्वागत भाषण देते हुए एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय जागृति के प्रयासों का यह सिलसिला लगभग 3 दशकों से संगठन द्वारा किया जा रहा है।
अतिथि महापौर परिषद सदस्य धर्मेंद्र व्यास ने कहा एसोसिएशन द्वारा किया राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रशंसनीय है एवं एसोसिएशन को शहर में स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया । रतलाम स्वच्छता अभियान के सफल करने के लिए सभी गेराज मालिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव राजेश रांका एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष इसरार रहमानी ने माना| इस अवसर पर बड़ी संख्या में गैरेज मालिक गफ्फार भाई , नरेश भाई, मोहन भाई, राजा भाई, साबिर मंसूरी, तेजू भाई, अंसार भाई, अयाज भाई, मनोज कुमावत, विक्रम ठाकुर सहित क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे ।

Play sound