
बिडवाल । बिडवाल नगर (म.प्र.) में विजय चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान के जिनमंदिर का 7 वा ध्वजारोहण महोत्सव प पूज्य परोपकार सम्राट गच्छाधिपति मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक गुरुदेव आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी म सा के आज्ञानुवर्ति शिष्य प पूज्य वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म सा एवं प पूज्य प्रवचन दक्ष मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी म सा की पावन निश्रा में प्रथम बार त्रिदिवसीय महोत्सव के साथ सम्पन्न होगा ।
बिडवाल श्रीसंघ के 18 सदस्यों के साथ श्री संतोष कुमार जी तरूणजी नाहर परिवार ने आलिराजपुर पहुंचकर बंधुबेलड़ी गुरु भगवंत से आग्रह भरी विनंती की पूज्य बंधुबेलड़ी गुरु भगवंत ने लाभार्थी नाहर परिवार की विनंती को स्वीकृति प्रदान की ।
महोत्सव के प्रथम दिवस 18 फरवरी 2025 को बंधुबेलड़ी गुरु भगवंत का मंगल प्रवेश प्रवचन स्वामीवात्सल्य श्रीपार्श्वनाथ पंच कल्याणकपूजा रात्रिभक्ति भावना होगी । वहीं महोत्सव के द्वितीय दिवस 19 फरवरी 2025 को स्नात्र उत्सव प्रवचन दोपहर में 18 अभिषेक महापूजन स्वामीवात्सल्य का आयोजन होगा ।