भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप मे पहली बार ध्वजारोहण

रतलाम 28 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर गणतंत्र दिवस उत्साह एवं उल्लास से मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में प्रदीप उपाध्याय ने पहली बार कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संविधान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।ध्वजारोहण कार्यक्रम मे महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित , पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा,जिला महामंत्री निर्मल कटारिया सहित भाजपा के जिला , मंडल , मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी , पार्षदगण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Play sound