अटल जी के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की जिला टोली गठित

रतलाम 28 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी का वर्ष उत्साह से मनायेगी। वर्ष के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित होगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर श्री अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी कार्यक्रम की जिला टोली का गठन कर दिया है।जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि टोली जिला महामंत्री निर्मल कटारिया के नेतृत्व मे गठित की गई है |इसमें जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला मंत्री संजय बंटी पितलिया एवं आई.टी विभाग जिला संयोजक निलेश राव शामिल किये गए है ।