केरियर मार्गदर्शन तथा प्रतिभा सम्मान

  • एकीकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय चिकलाना में दिनांक 28 जनवरी को केरियर मार्ग दर्शन मेले का आयोजन हुआ
  • प्रभारी प्राचार्य अंजुम बनो ने स्वागत भाषण देते हुए मेला आयोजन का उद्देश्य बताया

जावरा (अभय सुराणा) । जगदीश चंद्र यादव ( से.नि.निरीक्षक नारकोटिक्स ) एवं वन विभाग में रेंजर पद पर चयनित युवा विनोद ओरा द्वारा छात्र छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता से संबंधित मार्गदर्शन दिया ।सरपंच प्रतिनिधि गट्टूसिंह चंद्रावत व पूर्व प्रभारी प्राचार्य अमृतराम चौहान ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर यादव परिवार की और से वर्ष 2024 की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर कक्षा 12 में सुमितदास बैरागी कक्षा 10 में कु अर्पितकुंवर, अंशिका शुक्ला तथा उर्मिला जाटव को “स्व.लालचंद जी यादव प्रतिभा सम्मान ” ट्राफी तथा मेडल प्रदान किए। गणतंत्र दिवस समारोह 24 को भी श्री ओ.पी.यादव से.नि.मुख्य आयकर आयुक्त ने सर्वाधिक अंक 85.7% लाने पर कु.अर्पिता कुंवर चंद्रावत को 3000 रु नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया था।इस अवसर पर कालूखेड़ा प्रभारी शिवनारायण चौधरी,बरखेड़ी प्रभारी शबनम पठान व विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। संचालन शिक्षक लक्ष्मीनारायण पापोंडिया एवं दशरथ माली ने किया।