भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एसपी श्री तिवारी को ज्ञापन दिया, शहर के मध्य लगे बैरिकेट्स को व्यवस्थित करने की मांग

रतलाम । आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनु यादव के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि रतलाम शहर में की गई ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए शासन द्वारा बैरिकेट्स शहर के मध्य प्रमुख मार्गो पर लगाए गए थे । उक्त अस्थाई बैरिकेट्स समय-समय पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अर्थात दोनों और वाहन व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके इस दृष्टिकोण से रखे हुए थे । परन्तु वर्तमान में उक्त बैरिकेट्स पूरे शहर में अव्यवस्थित रूप से इधर-उधर रखे हुए है जिससे शहर का आवागमन बाधित हो रहा है इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कई बार बड़े वाहन इन्हें टक्कर मारकर गिरा देते है जिससे दुर्घटना का भय हमेशा बना रहता है व असामाजिक तत्व भी जानबूझकर उक्त बैरिकेट्स को उठाकर रोड़ के बीच में पटक देते है जिससे भी दुर्घटना का भय निरंतर बना रहता है और इनकी ओर कोई ध्यान देने वाला भी नहीं है । ऐसी स्थिति में यह ज्ञापन देना अनिवार्य हुआ है कि शासन के बेरिकेट्स को कोई क्षति नहीं पहुंचे। कई बार शहर के मध्य सड़कें बेरिकेट्स लगा दिए गए है उनको हटाया जाए या व्यस्थित रूप से रखा जाए जिससे कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप बने रहे ।
ज्ञापन के माध्यम मांग है कि जिम्मेदार व्यक्ति को नियुक्त कर बैरिकेट्स के कारण सहर के मध्य हो रही आवागमन अव्यवस्था को तत्काल ठीक कर बेरिकेट्स को या तो व्यस्थित किया जाए अथवा हटाया जावे जिससे लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष सोनु यादव, सौरभ शर्मा, झरवेश पांचाल, आशीष पण्डित, राहुल रौतेला, परवेज मेव, अंकुश श्रीवास्तव, अभिषेक माली, गोपाल राठी, विनय, प्रदीप, ताहेर नजमी, भूपेन्द्र , सुनील रोतेला सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।