
मालवा रो अद्भुत नगर, धरती अति ललाम
सेव- सोनो- साड़ी ख्यात, ऐसो म्हारो रतलाम!
रतलाम । रतलाम स्थापना दिवस (बसंत पंचमी) के अवसर पर रतलाम हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जा रहा है । दिनांक 2 फरवरी 2025, रविवार स्थापना दिवस की अवसर पर समय – प्रात: 9 बजे से अपने शहर के इतिहास, धरोहरों, रोचक कहानियों एवं संस्कृति से अवगत करवाने हेतु, एवं रतलाम की धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन की पहल हेतु रणजीत विलास पैलेस (महलवाड़ा) से गुलाब चक्कर तक रतलाम हेरिटेज वॉक का आयोजन रतलाम हेरिटेज, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम एवं सोश्यल मीडिया पेज रतलामी दुनिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है । जिसमें नागरिकों को निवेदन है कि इस हेरिटेज वॉक में आप सभी आमंत्रित है ।