बजट एम एस एम ई सेक्टर के लिए नई क्रांति- मंत्री चेतन्य काश्यप

मध्‍यप्रदेश एम एस एम ई मंत्री ने की केंद्रीय बजट की सराहना

रतलाम, । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश वित्त वर्ष 2025-26 के बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शानदार बजट प्रस्तुत किया है।
वित्त मंत्री ने एमएसएमई क्षेत्र को देश के डेवलपमेंट के इंजन के रूप में माना है। इसके वर्गीकरण की सीमाओं को ढाई गुना तक बढ़ा दिया है। इसके माध्यम से क्रेडिट कार्ड लोन की सीमा को बढ़ाया गया है। सरकार ने MSME के क्षेत्र में कई नए अवसरों को समाहित किया है। वित्त मंत्री के इस कदम से एमएसएमई क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत होगी।
मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मैं, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी को बधाई देता हूं कि उन्होंने 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में घोषित किया है। हम एमएसएमई के सेक्टर के माध्यम से देश के विकास में नई भूमिका अदा करेंगे।