गुरुदेव श्रमण संघीय महामंत्री श्री सौभाग्य मुनि जी मा.सा. के 75 में दीक्षा दिवस एवं बसंत पंचमी पर्व पर हॉस्पिटल में भोजन कराया

अहमदाबाद। जय मेवाड़ युवक संघ स्थानक वासी अहमदाबाद द्वारा स्थापना से निरंतर गतिमान सिविल में दर्दियो (मरीजों) एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के लिए भोजन व्यवस्था में आज दिनांक 2/2/25 को गुरुदेव श्रमण संघीय महामंत्री श्री सौभाग्य मुनि जी मा.सा. के 75 में दीक्षा दिवस एवं बसंत पंचमी पुण्य पर्व पर लादू लाल मनोज कुमार रिंकेश विकास भावेश, नयन हर्षित अद्विक डांगी परिवार गंगरार अहमदाबाद ने लाभ लिया उसके लिए आपका बहुत-बहुत आभार। आज इस कार्यक्रम में करीबन 350 जरूरतमंद व्यक्तियों ने भोजन का लाभ लिया।
इस कार्यक्रम में सेवा देने पधारे लाभार्थी परिवार श्रीमती लक्ष्मी देवी लादू लाल, मनोज कुमार, विकास कुमार, भावेश, नयन, हर्षित, भव्या एवं भेरुलाल चिपड, लक्ष्मी लाल आंचलिया, प्रवीण पामेचा, संघ चेयरमैन मनोज डांगी, अध्यक्ष हरीश चोरड़िया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयेश बोहरा, महामंत्री विकास गांधी एवं पदाधिकारी महावीर मेहता, संजय हिंगड़, आनंद कोठारी, पंकज बडालमीया आदि कई सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। उसके लिए जय मेवाड़ युवक संघ अहमदाबाद कार्यकारिणी एवं समस्त सदस्यगण ने बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया ।