


भोपाल । गुणायतन प्रणेता शंका समाधान के जनक परम पूज्य मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ का भव्य महामंगल मिलन परम पूज्य श्रुत्र संवेगी आदित्य सागर अप्रमित सागर सहज सागर एवं भोपाल नगर गोरव छुल्लक जी से हुआ। मिलन पश्चात लालघाटी नन्दीश्वर जिनालय में मंगल प्रवेश हुआ । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस ऐतिहासिक महा मिलन के प्रदेश भर से आए समाज जन की उपस्थिति में मिलन देखकर समाज जन हर्षित हुए और नमोस्तु शासन जयवंत हो के जयघोष से मिलन स्थल गुंजायमान करते हुए चले ।
परम पूज्य गूणायतन प्रणेता परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महामुनिराज ससंघ का शनिवार को श्री नंदीश्वर जिनालय लालघाटी में मंगल प्रवेश हुआ ।
राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए जहां भक्तों द्वारा दोनों मूनी श्री ससंघ का रास्ते में पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी गई । इस महा मिलन के इंदौर, उज्जैन देवास सिहोर आष्टा विदीशा कोटा अशोक नगर गंजबासौदा आदि स्थानों से समाज जन उपस्थित हुए। संचालन बालब्रह्मचारी अभय भैया इंदौर में किया।