



रतलाम। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर रतलाम का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्षा नुसार वाहन रैली निकाली गई ।
रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति संयोजक पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में वाहन रैली महलवाड़ा स्थित माँ पद्मावती मंदिर में माताजी को चुनरी पुष्प चढ़ाकर रैली महलवाडा चौराहा से प्रारंभ की गई । वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रैली नगर निगम चौराहे पर पहुंची, जहां महाराजा रत्नसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । वाहन रैली का नगर के विभिन्न क्षैत्रों में स्वागत किया गया ।
वाहन रैली में महापौर प्रहलाद पटेल, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधायक मथुरालाल डामर, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीष मनोज शर्मा, भाजपा नेता महेन्द्र कोठारी, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, भाजपा नेता अशोक चौटाला, सहित बड़ी संख्या में राजनीति, सामाजिक, व्यापारी संगठन के पदाधिकारी सम्मिलित हुए ।