करुणा और दया से हम जीवन को सुंदर बना सकते हैं -अभय सुराणा

जावरा( निप्र) । श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा चलाई जा रही जीव आहार योजना के अंतर्गत जीव दया सोसायटी पर गायों को गुड़, चारा खिलाया गया इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि जीव दया वास्तव में सच्ची सेवा है जीव दया हमें सहानुभूति और करुणा की भावना सिखाती है हमारी यह सेवा निरंतर रूप से चल रही है और आगे भी चलेगी। कार्यक्रम का संचालन पुखराज पटवा ने किया तो आभार प्रदर्शन जीव दया संयोजक अशोक लुंकड ने माना इस अवसर पर लाभार्थी परिवार लोकेंद्र मेहता व अशोक लुंकड का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति

शांतिलाल डांगी अनिल धाड़ीवाल संजय सुराणा लोकेंद्र मेहता अशोक लुक्कड़ पुखराज पटवा आदि।