गुरूवर्या श्री जिनशिशु प्रज्ञा श्रीजी म.सा. का आज रतलाम में मंगल प्रवेश होगा

श्री संघ द्वारा चातुर्मास की विनती की जाएगी

रतलाम । अष्टापद तीर्थ प्रेरिका, वर्धमान तपोरत्ना गुरूवर्या श्री जिनशिशु प्रज्ञा श्रीजी म. सा. आदि ठाणा 22 के साथ रतलाम आगमन 6 फरवरी गुरुवार को होगा । थावरिया बाजार स्थितश्री ऋषभदेव बाबा साहब के मंदिर पर गुरुवारिया के दर्शन वंदन के पश्चात नवकारसी 8:30 बजे रखी गई है। गुरुवारिया का मंगल प्रवेश प्रातः 9:15 पर होगा गुरुवारिया का जुलूस शहर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ त्रिपोलिया गेट स्थित फूल कुंवर बाई उपाश्रय में पहुंचेगा। फूल कुंवर बाई उपाश्रय आयोजित धर्मसभा में जहां गुरूवर्या के प्रवचन, मांगलिक होगी, साथ ही श्री संघ रतलाम में चातुर्मास की विनती भी करेगा, इस आशय की जानकारी देते हुएखरतरगच्छ श्री संघ के अशोक चोपड़ा, राजेंद्र कोठारी, लोकेश लालन आदि ने सभी कार्यक्रमों में पधारने की अपील की है।

Play sound