रोटरी क्लब प्लेटिनम की गर्वनर यात्रा सम्पन्न

रतलाम । रोटरी क्लब ऑफ रतलाम प्लेटिनम की गर्वनर अनिल मलिक (3040) की यात्रा महू रोड़ स्थित होटल पर आयोजित हुई। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत क्लब अध्यक्ष कमला गुप्ता, सीमा अग्निहोत्री द्वारा किया गया।
अध्यक्ष कमला गुप्ता ने अध्यक्षीय उदबोदन देते हुए क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यो के बारे में विस्तृत रूप से बताया । साथ ही सेवा गतिविधियों के तहत विद्यार्थियों को अतिथियों के द्वारा साईकिलें वितरण एवं साथ ही विद्यार्थियों की शिक्षण सामग्री के लिए राशी के चेक प्रदान किए गए। सचिव रिपोर्ट सीमा अग्निहोत्री ने प्रस्तुत की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रोटरी गर्वनर अनिस मलिक (3040) ने कहा कि महिलाओं का रोटरी मेंआना और सेवा कार्य करना बड़ी अच्छी बात है। वर्ष  1989 में पहली बार रोटरी में महिलाएं शामिल हुई तब से लगातार जिस तरह महिलाएं सेवा गतिविधियों में सम्मिलित होकर सेवा कार्य कर रही है वह प्रशंसनीय है। आपने आगामी गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि टीम वर्क में अच्छा कार्य होता है। पूरी टीम बधाई की पात्र है । इसी तरह आगे भी पूरे जोश से सेवा कार्य करते रहे।
इस अवसर पर शोभा नेनानी, आर.सी. अय्यर, रवि नाहर, श्रीमती वंदना सोनी, नीता इसरानी, हंसा पट्टानी, नीना सिसौदिया, जय श्री देशमुख, भावना जी सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माणिक डांगे ने किया तथा आभार सीमा अग्निहोत्री ने व्यक्त किया।

Play sound