रतलाम के राजेंद्र मूणत बने श्री राम रविजी म.सा.

रतलाम । श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के सुश्रावक श्री राजेंद्र मूणत ने हुक्मगछ के नवम नक्षत्र 1008 आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के मुखारविंद से उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी म. सा . के सानिध्य में एवं शासन दीपक श्री हेमंत मुनिजी म.सा. की प्रेरणा से नोखा मंडी बीकानेर में दिनांक 07- 02- 2025 शुक्रवार को दीक्षा लेकर श्री राम रवि जी म.सा. कहलाए इस अवसर पर संघ के श्री प्रीतेश गादिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेंद्र मूणत शुरू से ही ज्ञान ध्यान में रम्य थे आप स्व श्री अमृतलाल जी मूणत एवं स्व श्रीमती संपत बाई मूणत के सुपुत्र थे आपकी धर्म सहायिका श्रीमती चंदा बहन मूणत एवं पुत्र श्री नमन मूणत पुत्रवधु अनुषा मूणत पुत्री श्रीमती विजेता जैन जमाई सनीश जैन बड़े भाई श्री अभय जी मूणत की आज्ञा के पश्चात संयम अंगीकार किया आप श्री ने सांसारिक जीवन में 3 मासक्षमण 3 वर्षीतप बेले तेले अठाई और भी कई तपस्या की है आपने प्रतिक्रमण, लघुडंडक, दशवैकालिक के 4 अध्ययन 9 वा अध्ययन, उत्तराध्ययन के 1 से 11 और 29 वा अध्ययन भी कंठस्थ है और भी कई धार्मिक भी ज्ञान आपको कंठस्थ है आपने आपके जीवनकाल में कई जगह स्वाध्याई सेवा भी दी है रतलाम संघ गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि संघ से ऐसी दीक्षा जो बिना आडंबर से हुई। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष श्री कांतिलाल छाजेड़, मंत्री श्री अशोक पिरोदिया, मदनलाल कटारिया,बाबूलाल सेठिया, चंदनमल छाजेड़, कपूर कोठारी,चंदनमल पिरोदिया, सुदर्शन पिरोदिया,सुशील गोरेचा, दशरथ बाफना, अतुल बाफना, प्रसन्नजीत बोहरा, हिम्मत कोठारी, ललित कोठारी, पूनमचंद कोठारी, सुनील कोठारी, निर्मल लूनिया,रवि कटारिया, विकास छाजेड़, रमेश कटारिया, राजेश सियाल, सुमित कटारिया, कमल पिरोदिया, विनोद मेहता, प्रकाश नांदेचा, प्रकाश कोठारी,मणिलाल घोटा, संजय कोठारी, श्रेणिक मांडोत, निर्मल मूणत , महिला मंडल के किरण चंडालिया सुधा बोहरा ,समता युवा संघ से अर्पित गांधी अर्पित बाफना बहु मंडल के सोनाली गोरेचा रिंकु कोठारी बालक मंडल के नमन कोठारी ऋषभ मूणत बालिका मंडल से परी लासोड इशिता चोपड़ा आदि ने वीर परिवार की अनुमोदना कर हर्ष व्यक्त किया।

Play sound