डॉ गौतम मुनि जी म.सा. को मानव केसरी तथा साध्वी डॉ कुमुदलता जी महा.सा. को “जिन शासन कर्मठ निष्ठा” के” पद से अलंकृत किया गया

जावरा (निप्र)। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने बताया कि श्रमण संघ के युवाचार्य प्रवर श्री महेंद्र ऋषि जी महाराज प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि जी महाराज श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश आदि अनेक साधु भगवंत एवं साध्वियों जो लगभग 50 से अधिक विराजमान थे इसके साथ ही हजारों श्रावक एवं श्रावकीओ की गरिमामय उपस्थिति में जैन दिवाकर गुरु प्रताप कुल के उज्जवल नक्षत्र आगम ज्ञाता श्रमण संघीय उपाध्याय डॉ गौतम मुनि जी महाराज को मानव केसरी तथा संपूर्ण कार्यक्रम की सूत्रधार रही अनुष्ठान आराधिका जिन शासन प्रभाविका डॉक्टर कुमुदलता जी महाराज को जिन शासन कर्मठ निष्ठा की उपाधि से अलंकृत कर दोनों को आदर की चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया गया ।
सुराणा ने बताया कि उपाध्याय प्रवर की 50वीं स्वर्ण संयम दीक्षा जयंती के पावन अवसर पर भारत के विभिन्न प्रांतो से आए हजारों की संख्या में पुणे श्री संघ के आतिथ्य में गरिमामय कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की गई ।यहा यह भीउल्लेखनीय की जिन शासन प्रभावीका जिन शासन कर्मठ निष्ठा की पदवी से अलंकृत कुमुद लता जी महाराज जिनका जन्म जावरा की माटी में हुआ तथा मानव केसरी गुरुदेव गौतम मुनि का जावरा में ऐतिहासिक चातुर्मास किया तथा जावरा की जमीन पर शीघ्र ही सभी के सहयोग से मानव सेवा कार्यों का तीर्थ बनने जा रहा है। उपाधियों से अलंकृत होने के बाद अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीमाल विजय खटोड़ आशीष जैन मनीष भटेवर शेखर नाहर राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा मंगला भंडारी संगीता चिप्पड़ कल्पना मुथा आशा जैन आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की तथा साथ ही गुरुदेव कमल मुनि कमलेश के जन्मदिन दिवस एवं इन दोनों की उपाधियां को अलंकृत करने मानव सेवा एवं जीव दया के विभिन्न सेवा कार्य विभिन्न प्रांतो में निरंतर जारी है।

Play sound