गच्छाधिपति जी करेंगे सूरी मंत्र आराधना

जावरा (अभय सुराणा)। त्रिस्तुतिक संघ नायक गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वर जी म सा आचार्य पद आरोहण के पश्चात 14 दिवसीय सूरी मंत्र आराधना की द्वितीय पीठिका की साधना दिनाँक 13 फरवरी से श्री राजेन्द्र सूरी जैन दादावाड़ी जावरा में प्रारम्भ कर रहे है। ज्ञात रहे कि आचार्य पद प्राप्ति पश्चात प्रत्येक आचार्य को सूरी मंत्र की आराधना करना आवश्यक है जो 5 पीठिका से पूर्ण होती है। आचार्य श्री ने प्रथम पीठिका की आराधना आहोर राजस्थान में की। अब द्वितीय पीठिका की साधना जावरा नगर में होने जा रही है। जावरा में किसी भी जैनाचार्य द्वारा यह प्रथम बार आराधना की जा रही हैश्री त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल चोपड़ा ने बताया कि सूरी मंत्र आराधना के अंतर्गत गच्छाधिपति जी 14 दिवस मोन रहेंगे एवं नही किसी से मिलेंगे। आराधना की पूर्णाहुति 26 फरवरी को होगा। समापन पर भव्य आयोजन किया जावेगा जिसमे आचार्य श्री द्वारा महामांगलिक प्रदान की जावेगी साथ 2025 के चातुर्मास की विनंती भी विभिन्न संघो द्वारा की जावेगी इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जन भी पधारेंगे।सुरिमंत्र आराधना की व्यवस्था श्री राजेन्द्र श्रमण विद्यापीठ के समस्त कार्यकर्ता कर रहे है।

Play sound