राष्ट्र संत कमल मुनि के जन्म दिवस पर दी भेट

जावरा (निप्र) । जब तक पत्थर को तरसने वाले नहीं मिलते हजारों साल तक भी वह पूजनीय नहीं हो सकता वैसे ही सद्गुरु के अभाव में हजार बार मानव जन्म ले ले वह निरर्थक होते उक्त विचार उपाध्याय प्रवर श्री गौतम मुनि जी ने राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश के69 में जन्मदिन पूर्व संध्या संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के एक पल का सानिध्य तीन लोक की संपत्ति के दान से बढ़कर होता है
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने बताया कि इस अवसर परआगम ज्ञाता वैभव मुनि ने कहा कि जिसने गुरु के दिल को जीत लिया वह विश्व जीत से बढ़कर उनका आशीर्वाद हमारे लिए वरदान स्वरुप है। महासती कमलेश जी ने कहा कि राष्ट्र संत ने अपनी साधना प्रबल पुरुषार्थ के द्वारा स्वर्णिम इतिहास का निर्माण किया इनके जीवन से सदियों तक जनता को मार्गदर्शन मिलता रहेगा । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली महिला शाखा महाराष्ट्र की उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता सुनील बडेरा ने गुरुदेव की जन्मदिन पर सुनीलब डेरा बहु उद्देश्य संस्था नारायणगांव तालुका जुन्नर जिला पुणे द्वारा गुरुदेव का अभिनंदन करते हुए 10 एकड़ जमीन में स्वयं के द्वारा 5 लाख से श्री आनंद दिवाकर गुरु कमल गौशाला कार्य शुरू करने का निर्णय लिया।
सलाहकार गुरुदेव श्री सुरेश मुनि जी शास्त्री का स्वास्थ्य अच्छा है उन्होंने मुनि कमलेश को जन्मदिन पर मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। अंत में राष्ट्र संत ने बताया कि जन्मभूमि माता-पिता और गुरु का अनंत उपकार हमारे ऊपर है उनके कर्ज़ से कभी मुक्त नहीं हो सकते उनके प्रति वफादार बनने का संकल्प लेना तभी धार्मिकता में प्रवेश संभव है।