स्व. श्रीमती रेशमबाई चांदमल डांगी की स्मृति में फर्नीचर का लोकार्पण

रतलाम : जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम क्लासिक द्वारा स्वर्गीय श्रीमती रेशमबाई चांदमल डांगी की स्मृति में 10 सेट फर्नीचर (30 छात्रों हेतु) शासकीय प्राथमिक स्कूल ग्राम कुंवरपाड़ा में प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का प्रारंभ महामंत्र नवकार मंत्र से हुआ। तत्पश्चात स्कूल प्राचार्य शांतिलाल डोडिया एवं अध्यापक गण रामचंद्र वसुनिया एवं हरिश पाटीदार का स्वागत ग्रुप अध्यक्ष दीपक चोरडिया, प्रोजेक्ट चेयरमैन अशोक डांगी, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सेठिया, उपाध्यक्ष जयंतीलाल जैन, संजय बाफना, कोषाध्यक्ष दिलीप गेलड़ा, संचालक मंडल सदस्य जिनेंद्र जैन, अजय जैन, रितेश जैन, निर्मल गोखरू ने किया। इस अवसर पर ग्रुप सदस्य निर्मल – किरण गोखरू की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं को बिस्किट वितरण किए गए। स्वागत उदबोधन में ग्रुप अध्यक्ष दीपक चोरडिया ने बताया कि ग्रुप द्वारा निरंतर सेवा के कार्य किये जा रहे हैं। अभी तक 150 सेट फर्नीचर शासकीय स्कूलों को प्रदान किए गए हैं। साथ ही रियायती दरों पर कापी वितरण तथा सर्दियों में स्वेटर तथा कंबल वितरण कर ग्रुप सेवा के मार्ग पर अग्रसर है। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सेठिया ने डांगी परिवार द्वारा बच्चों को पढ़ाने हेतु फर्नीचर प्रदान करने पर अनुमोदना की। साथ ही उपस्थित बच्चों को कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें, जिससे आपका भविष्य उज्जवल हो। स्कूल प्राचार्य शांतिलाल डोडिया ने जे एस जी क्लासिक की सेवा कार्यों की सराहना करते हुए प्रशंसा की तथा कहा कि फर्नीचर से बच्चों को पढ़ाई में आसानी होगी। साथ ही आपने स्कूल की जरूरत को सदस्यों से पूरा करने का अनुरोध भी किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष जयंतीलाल जैन तथा आभार रितेश जैन ने व्यक्त किया।

Play sound