देवेन्द्र सिंह सिसोदिया का असमायिक निधन,नेत्रदान से दो व्यक्तियों के जीवन में आयेगा उजियारा

रतलाम। धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है नेत्रम संस्था के हेमन्त मुणत ने बताया की 80 फिट रोड कर्मचारी कॉलोनी निवासी देवेन्द्र सिंह सिसोदिया के असमायिक निधन होने परसमाजसेवी मीनू माथुर ने उनके पुत्र लोकपाल सिंह सिसोदिया एवम परिजनों को पिताजी के नेत्रदान (कार्निया) दान करने की प्रेरणा दी।परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही संस्था द्वारा गीता भवन न्यास बड़नगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी एल ददरवाल को सूचित किया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के चंचल पाटीदार, परमानंद राठौड़ मनीष तलाच के साथ बडनगर से रतलाम पहुचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पुर्ण कर सफलतम नेत्रदान किया। नेत्रदान के दौरान नेत्रंम संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी, ,मीनू माथुर, गिरधारीलाल वर्धानी, अनंता ब्रमहे, ललित मोयल, अजय ठाकुर, तेजपाल सिंह राणावत,आशीष अर्नेस्ट मौजूद थे नेत्रम परिवार ने सिसोदिया परिवार के प्रति ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

Play sound