जावरा के गौरव श्री भण्डारी ऑल इंडिया जैन कांन्फ्रेंस दिल्ली के विश्वस्त बोर्ड के सर्वानुमति से चेयरमेन चुने गए- श्री कोचट्टा

जावरा ( अभय सुराणा)। जावरा की माटी के लाल श्री स्थानकवासी श्रमण संघीय आचार्य डॉ शिवमुनि,युवाचार्य श्री महैन्द्र ऋषि जी सहित श्रमण संघ के सभी साधु साध्वीयो के प्रिय व हर पल उनकी में तत्पर रहने वाले सेवा मनीषी,अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के आधार स्तम्भ जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज के उपासक व संध समाज के गौरव सरलता सौम्यता माधुर्यता धर्मनिष्ठता की साक्षात प्रतिमूर्ति उदारमना भामाशाह श्री रमेशचन्द्र जी भण्डारी जावरा को आल इंडिया जैन कांन्फ्रेंस दिल्ली के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 9 फरवरी को दिल्ली में सम्पन्न हुए शपथ विधि समारोह में जावरा के गौरव श्री रमेश जी भण्डारी को सर्वानुमति से जैन कांन्फ्रेंस की सबसे बड़ी समिति विश्वस्त बोर्ड का चेयरमेन चुने जाने पर जावरा श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रीसंघ , पुज्य मन्नालाल ट्रस्ट व पुज्य कस्तुरमुनि पावन धाम ट्रस्ट के सभी श्रावक श्राविकाओं ने हर्ष हर्ष व्यक्त करते हुए श्री भण्डारी को बहुत बहुत बधाईयां व उनके यशस्वी सुखमय दिर्धायुष्य जीवन की ढेरसारी मंगलमयी शुभकामनाएं व्यक्त की।

उक्त जानकारी देते हुए आल इंडिया जैन कांन्फ्रेंस दिल्ली के वरिष्ठ राष्ट्रीय मार्गदर्शक सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि श्री रमेश जी भण्डारी न केवल मानव सेवा बल्कि प्राणी मात्र की सेवा के लिए पुरूषार्थ की भावना के साथ सतत् लगे रहते हैं यदि श्री भण्डारी जी को सेवा मनीषी की उपाधि से भी विभुषित किया जावे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

श्री कोचट्टा ने बताया कि बड़ी संख्या में क्षैत्र के गणमान्य सहधर्मी बन्धुओं ने श्री भण्डारी जी के चेयरमेन बनने पर अपनी बधाईयां व शुभकामनाएं दी जिनके नाम क्रमशः पुज्य कस्तुरमुनि पावन धाम के अध्यक्ष राकेश मेहता, जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय प्रमुख मार्गदर्शक अभय सुराणा श्री संध के पुर्व मंत्री संदीप रांका,शान्ति लाल दुग्गड, मनोहरलाल चपडोद, सुरेश मेहता,बसन्तीलाल चपडोद, सुभाष टुकडीया, रमेश जैन एडवोकेट,पारसमल बरडीया, पुखराज कोचट्टा, इन्दरमल टूकडिया,विनोद लुणिया, पारसमल गादिया, सुजानमल ओरा, अतुल मेहता, कनकमल चोरड़िया, मोहनलाल पोखरना,अजीत रांका, सुरेन्द्र मेहता, दीपचंद डांगी, राजेश सियार, ओमप्रकाश श्रीमाल, महावीर छाजेड़, धनसुख चोरड़िया, चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल, प्रकाश बोथरा, अभय चोपड़ा, शेखर नाहर, दिलीप चत्तर, शान्तिलाल डांगी, आनन्द रांका, पुखराज भण्डारी, श्री पाल कोचट्टा, वर्धमान टुकड़िया, राजमल खारिवाल, अशोक झामर, विजय नाहर आदि बडी संख्या में स्नेहीजनों ने अपनी बधाईयां प्रेषित की। कोचट्टा ने बताया कि श्री रमेश जी भण्डारी का जावरा आगमन पर अभिनन्दन किया जावेगा.