
रतलाम । शहर के राजेन्द्र नगर निवासी सुनील कुमार आंचलिया के असमायिक निधन होने पर डॉ. आयुष काकानी ने उनके पुत्र अर्पित आंचलिया एवं परिजनों को पिताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों द्वारा नेत्रदान करने की स्विकृति मिलते ही काकानी सोशल वेलफेयर के गोविन्द काकानी द्वारा मेडिकल कालेज की डीन अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफीसर विनोद कुशवाह, भावना खन्ना द्वारा जीवन के सहयोग से नेत्रदान (कार्निया) लेने की प्रक्रिया को पूर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया।
नेत्रदान के लिए नेत्रम संस्था के मीनू माथुर अपने वाहन से मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर आंचलिया परिवार के निवास स्थान पर पंहुचे और नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोडकर आएं नेत्रदान के दौरान, हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, मीनु माथुर, भगवान ढलवानी, यशवंत पावेचा,राजेन्द्र सेठिया, मयंक कोठारी,नितेश तलेरा, अमित गादिया, शीतल चोपड़ा, मयंक भटेवरा, राहुल कावडिया मोजूद थे। नेत्रम संस्था एवम काकानी सोशल वेलफेयर ने आंचलिया परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उन्हें धन्यवाद व्यक्त किया।