थाना माणकचौक क्षेत्र के आदतन अपराधी एजाज कुरैशी को जिलाबदर करने की कार्यवाही की गई

रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के असमाजिक तत्वों, गुंडे बदमाशों, आदतन अपराधियों पर नजर रखकर कड़ी कारवाई करने के निर्देश जारी किए गए है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणक चौक अनुराग यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों पर निगरानी रखी जा रही है। अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जब रही है।
इसी क्रम आदतन अपराधी एजाज कुरैशी जो सन 1982 से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। आरोपी एजाज पर लड़ाई झगड़ा, हत्या का प्रयास, बलवा, जुंआ एक्ट के लगभग 32 से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी एजाज कुरैशी के आपराधिक कृत्यों से आम जनता की सुरक्षा एवं लोकव्यवस्था के दृष्टिगत इसको जिलाबदर करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।

Play sound