मैराथन दौड़ का संस्था परस्पर द्वारा पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया

रतलाम। नगर निगम एवं दैनिक भास्कर द्वारा स्वच्छता को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित मैराथन दौड़ का कॉलेज रोड स्थित सत्कार लॉज पर संस्था परस्पर द्वारा मंच बनाकर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि भास्कर प्रतिवर्ष स्वच्छता अभियान को प्रोत्साहन देने के लिए नगर में भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन करता है।

इसी संदर्भ में आज शहर के लगभग 400 धावको ने जोश और उत्साह से मैराथन में भाग लेकर इसे सफल बनाया। छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं युवा एवं उम्र दराज लोगों ने भी भाग लिया। इस दरमियान संस्था के अध्यक्ष श्री महेश अग्रवाल, श्री अभय सुराणा, महेश व्यास, दिनेश शर्मा, मनीष बोहरा, शैलेंद्र व्यास, अभय लोढ़, सचिन गेलड़ा, मिलन राखेंचा, नितेश खिमेसरा, शैलेंद्र व्यास, सुभाष नागौरी, चंदन राठौर, सोनू व्यास, अमित डांगी, प्रीतम भरगट, निलैश शुक्ला, रमेश पोरवाल, नितेश पोरवाल, दशरथ पोरवाल, मन्नालाल चोपड़ा, ओपी पोरवाल, ललित कटारिया, जीवन जैन,, नितेश पोरवाल, दिनेश अग्रवाल, सुनील मालपानी, पवन परिहार, राजेश शर्मा, विशाल पोरवाल, ललित कटारिया, पवन गुगलिया सहित अनेक संस्था के सदस्य उपस्थित थे।