


रतलाम। जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन द्वारा फेडरेशन के प्रथम के जेएसजी अभ्युदय भवन का शिलान्यास मध्य प्रदेश शासन के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश रीजन के अध्यक्ष प्रितेश गादिया ने बताया कि यह भवन जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ के द्वारा संचालित किया जाएगा। जो भरत श्रेत्र कॉलोनी बिबड़ौद रोड पर बना रहे है। इस भवन का उपयोग संत सतीवर्या के विहार के समय आवास हेतु चिकित्सा शिविर धार्मिक सामाजिक कई आयोजन के लिए संस्था द्वारा किया जाएगा इसका उपयोग मध्य प्रदेश के सभी 60 ग्रुप कर सकेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई स्वागत भाषण जैन सोशल ग्रुप यूथ के अध्यक्ष वेभव रांका ने दिया। रीजन अध्यक्ष प्रितेश गादिया ने भवन की उपयोगिता बताने के साथ-साथ दोनों ही अतिथियों को रीजन द्वारा जैन गौरव से सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष अभय सेठिया, उपाध्यक्ष हेमंत जैन, इंटरनेशनल डायरेक्टर हसमुख लाल मेहता, मनीष कोठारी, अभिषेक सेठिया, पूर्व अध्यक्ष व कई संस्थानों तथा पूरे प्रदेश से पधारे सदस्यों के समक्ष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
श्री कश्यप ने फरमाया कि स्थायित्व का अपना एक महत्व होता है कार्य सभी करते हैं परंतु स्थायित्व कार्य करना सदियों तक याद किया जाता है। हमे विवाह समारोह को पारिवारिक रूप मे मानना चाहिए इवेंट के भरोसे नहीं वही असली वसुदेव कुटुंबकम होगा। आपने दान के बारे मे कहा कि हमारे अर्थ का उपयोग संस्था व समाज में बड़ा योगदान देकर स्थायित्व प्रकल्प के रूप में कार्य करना चाहिए। श्री कश्यप ने रीजन के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया द्वारा किए गए कार्यों की सरहाना भी की श्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि जैन सोशल ग्रुप से मेरा बहुत पुराना नाता है। पूर्व में जैन सोशल ग्रुप छोटे-छोटे कार्य करके समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करता था परंतु आज इस संस्था का एक विशाल रूप बड़ा दान देकर समाज का नाम गौरवान्वित कर रहा है। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत जैन ने भी अपने भाव रखें।
सचिव मुकेश धोका ने अतिथियों के समक्ष रीजन के कार्यों व गतिविधियों का विवरण दिया गया। फेडरेशन सूत्र का वाचन हेमा दलाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समग्र जैन सोशल ग्रुप सकल जैन श्री संघ साधुमार्गी जैन संघ पंचांन ओसवाल बड़े साथ रोटरी क्लब व कई संघों के व संस्थाओं पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर झोन कोऑर्डिनेटर जयंतीलाल डांगी ने भी अपने भाव रखें व भवन के दानदाता में श्री भरत क्षेत्र परिवार वी जयंतीलाल डांगी का सम्मान भी किया गया एवं रीजन के पदाधिकारी का सम्मान भी रतलाम झोंन द्वारा किया।
उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक सौरभ छाजेड़ विनीत पीपाड़ा आदि ने प्रदान की। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत यूथ के वैभव राका, सौरभ छाजेड़, विनीत पीपाड़ा, सौरभ नाहर, अंकित जैन, राहुल छाजेड़, अभिषेक रांका, वीरेंद्र कटारिया, हर्ष जैन, अर्पित बोथरा, सौरभ मूणत, अर्पित मूणत, गर्वित गोखरू, गर्वित रुनवाल, मयंक भटेवरा, वीरेंद्र कटारिया, गौरव गादीया आदि ने किया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ श्री कांतिलाल छाजेड़, महेंद्र चाणोदिया, निर्मल लुनिया, सुशील छाजेड़, प्रकाश मूणत, महेंद्र बोथरा, अभय पोरवाल, प्रदीप लोढ़ा प्रफुल्ल लोढ़ा, ललित कांठेड़, संजय लूनिया, अजय सिसोदिया, संजय खिमेसरा, आशीष लूनिया, सचिन नीलेश कोठारी, सिद्धार्थ डांगी, रितेश मांडोत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ नाहर श्वेता नाहर अंकित जैन ने किया तथा आभार सौरभ मूणत ने माना।