सर्वरोग परीक्षण एंव निदान शिविर में लोगो की उपस्थिती ने उकेरा मेडीकल कुंभ का नजारा

अपनी मिटटी का कर्ज चुकाने आया हॅु – डा. अनिल जैन

जावरा (अभय सुराणा)। आईये – पधारीये आप कंहा से आए है, यंहा नए रजिस्ट्रेशन होंगे, यंहा पूर्व में जांच की गई रिपोर्ट मिलेगी, यंहा से अपनी फाईल प्राप्त करे, यंहा बी पी, सुगर, वजन चेक करवाई, आप को जो बिमारी है उसके लिए उस केबीन में जाईये, सभी लाईन मे रहिए, सभी का नंबर आएगा, निशुल्क दवाईयां यंहा से प्राप्त करीए, यंहा आईए भोजन, नाश्ता, चाय जो भी आपकी इच्छा हो यंहा से लेकर हमे सेवा का अवसर प्रदान करीए…… यह ऐसे वाक्य थे जो झाबुआ जिले के मेघनगर में श्री महावीर भवन प्रांगण में संथारा साधक समाजसेवी हंसमुखलाल वागरेचा के प्रथम पुण्य स्मरण दिवस पर वागरेचा परिवार एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा आयोजित सर्वरोग परीक्षण एंव निदान मेगा स्वास्थ्य शिविर के दौरान बार बार सुनाई दिए।
16 फरवरी रविवार का दिन मेघनगर के इतिहास में एक स्वर्णीम अध्याय जोड गया जब यंहा स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने 200-250 किलोमिटर तक के मरीज पंहुचे, यंहा पूरे जिले से हर वर्ग, हर नगर से लोग पंहुचे, नगर के घर घर से नवयुवक इस शिविर में अपनी सेवाएं देने पंहुचे, जिले में अपनी नर्सीग पढाई कर रही कई छात्राएं शिविर का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी। एपीक होस्पीटल अहमदाबाद से संचालक डा. अनिल जैन एवं 35 डाक्टरों की टिम सेवा भावना के साथ दिनभर यंहा जुटी रही, नगर के डाक्टरों की टिम ने अपना पूरा दिन इस शिविर को समर्पित किया और 3384 लोगो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर निशुल्क दवाईयां प्राप्त की। 3384 मरीजों के साथ आए परिजनों व सेवा देने वाले कार्यकर्ता की बडी टिम की उपस्थिती के चलते नगर में मेडीकल कुंभ सा नजारा उकेर दिया।

मिटटी का कर्ज चुकाने आया हॅु

इससे पूर्व एस डी एम रितिका पाटीदार, तहसीलदार ममता मिमरोट ने फिता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। आयोजक वागरेचा परिवार की तप चक्रेश्वरी स्नेहलता वागरेचा की उपस्थिती में सभी ने नवकार महामंत्र का स्मरण कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीमति पाटीदार ने आयोजकों को मानव सेवा के इस पुनीत कार्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर अहमदाबाद के डा. अनिल जैन ने कहा कि मैं इसी जिले में खवासा गांव का निवासी हु। विगत कई वर्षो से इस क्षेत्र में एक बडा शिविर लगाने का मन था क्योकि मुझे मेरी मिटटी का कर्ज चुकाना था, इसलिए यह मेरे लिए ज्यादा उत्साहवर्धक है। डा. श्री जैन ने अपने परिवार से जुडी कई ऐसी बाते भी बताई जिसने लोगो को भावुक कर दिया।

3384 मरीजो ने लिया लाभ

शिविर में एपिक होस्पीटल अहमदाबाद के संचालक डा. अनिल जैन जो कि अभी तक 40 हजार से अधिक सफल आपरेशन कर चुंके है के नेतृत्व में करीब 35 विशेषज्ञ डाक्टरो की टीम द्वारा हदय रोग, पेट, हडडी, घुटने, नाक, कान, गला, चर्मरोग, शिशु रोग, आंख, हार्निया, यूरिन, प्लास्टीक सर्जरी, नसों आदि से संबधीत सभी बिमारीयों का परीक्षण एवं निदान किया गया। इस दौरान 3384 मरीजो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इस दौरान आयोजक लाभार्थी वागरेचा परिवार की ओर से निशुल्क दवाईयां वितरीत की गई।

डा. अनिल जैन ने बताए हदय स्वस्थ रखने के उपाय

इस भागती दौडती जिदंगी के बिच अपने शरीर व विशेष रूप से हदय को स्वस्थ कैसे रखा जाए, क्या खाए क्या ना खाए, अपनी जिवनशैली मे क्या विशेष परीवर्तन लाने से स्वस्थ रह सकते है आदि महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव व वैज्ञानीक दृष्टिकोण को एपीक होस्पीटल अहमदाबाद के संचालक व करीब 40 हजार से अधिक सफल आपरेशन कर चुंके डा. अनील जैन द्वारा साझा किया गया। शिविर समाप्ती पश्चात देर शाम शिविर स्थल श्री महावीर भवन मेघनगर पर ही आपने प्रोजेक्टर व कई उदाहरणो के माध्यम से अपने हदय को स्वस्थ रखने के उपाय बताए। साथ ही मुंबई से आए केंसर विशेषज्ञ डा. संकेत मेहता ने भी केंसर से बचने के उपाय एवं ईलाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

अंत्योदय व्यक्ति के लिए शिविर लगाना बडी बात – सांसद अनिता चौहान

शिविर के दौरान पंहुची क्षेत्रीय सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने शिविर स्थल का अवलोकन किया। सेवा भावना के साथ विशेष रूप से ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ पंहुचाने के दृष्टिगत आयोजित उक्त शिविर के लिए आयोजको को साधुवाद दिया। श्रीमति चौहान ने इस अवसर पर कहा कि अंत्योदय व्यक्ति को लाभ दिलाए ऐसे शिविर आयोजित करना तो ठिक इस बारे में कोई सोचता भी नही है ऐसे में नगर के समाजसेवी वागरेचा परिवार ने तीन हजार से अधिक लोगो को स्वास्थ्य लाभ के साथ निशुल्क दवाईयां देकर एक मिसाल कायम की है। आयोजको के साथ पुरी टिम बधाई की पात्र है। आयोजको ने श्रीमति चौहान का स्वागत किया।

शिविर सफलता के सुत्रधार

शिविर को सफल बनाने में आयोजक वागरेचा परिवार के साथ सहयोगी संस्थाएं सकल जैन श्रीसंघ मेघनगर, समस्त पत्रकार संघ, रोटरी क्लब अपना, वैश्य महासम्मेलन, डायमंड ग्रुप, द जॉइंट्स ग्रुप, जीवन ज्योती होस्पीटल, पडवाल होस्पीटल, यूनिक पेथोलोजी लेब सहित नगरवासीयों द्वारा पूरे दिन सेवाएं दी गई। जिसके लिए वागरेचा परिवार के संजय वागरेचा, पंकज वागरेचा व निलेश वागरेचा ने सभी का आभार व्यक्त कर सभी को मोमेन्टो, गिफट, माला से सम्मानीत किया गया। शिविर के दौरान आए समस्त लोगो के लिए निशुल्क चाय, नाश्स्ता व भोजन की व्यवस्था भी आयोजकों द्वारा की गई। साथ ही अणु नवयुवक मंडल एवं नवयुवक परिषद के सदस्यों द्वारा इस ऐतीहासीक शिविर के आयोजन पर वागरेचा परिवार के सदस्यों का सम्मान किया गया।
गौरतलब है कि उक्त शिविर से 2 दिन पहले 12 एवं 13 फरवरी को प्री मेडीकल केम्प भी नगर के श्री महावीर भवन पर आयोजक परिवार द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें करीब 2000 लोगो का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर बिमारी के लक्षणों के आधार पर समस्त मरीजों का आवश्यकतानुसार ईसीजी, ईको, सोनोग्राफी, एक्स रे, सी टी स्केन, केंसर परीक्षण व रक्त परीक्षण निशुल्क किया गया था। साथ ही 50 से अधिक महिलाओं की केंसर जांच मुंबई से आई स्पेशल बस में रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ द्वारा की गई।

Play sound