रतलाम । पूर्व सलाहकार समिति सदस्य मितेश अग्रवाल ने रेलमंत्री को ट्वीट कर अनुरोध किया है कि कूली बुक करने की सुविधा को भी रेलवे द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की तरह ऑनलाइन बुक करने का विकल्प होना चाहिए।
वर्तमान में आमजन को पेरेंट्स और पढ़ने वाले बच्चों को अन्य शहरों में हम चाहकर भी मदद नहीं कर सकते।विशेषकर रात के समय में गाड़ी पकड़ने,कोच व गाड़ी बदलने मै काफी असुविधा होती है।
वर्तमान व्यवस्था में कूली ढूंढकर मोल भाव कर उसे बुक करने में समय लगता है जो पैसेंजर को कोच या गाड़ी बदलने के दौरान नहीं मिल पाता है। बहुत सारे लोग तो इसीलिए अपने रेलयात्री की मदद के लिए स्टेशन आते है।
इस सुविधा के प्रारंभ करने से स्टेशन पर होने वाली भीड़ से मुक्ति मिलेगी तथा जल्दबाजी में यात्री द्वारा गाड़ी या कोच बदलने के दौरान होने वाले हादसों में भी कमी आएगी।