

रतलाम। आंचलिक पत्रकार संघ के पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने पर पुनः अध्यक्ष, महामंत्री की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष रमेश टाक ने संजय चौधरी को जिलाध्यक्ष और रमेश सोनी को महामंत्री का दायित्व सौंपा।युसूफ अली बोहरा उपाध्यक्ष, प्रकाश बारोड़ उपाध्यक्ष, रमेश बैरागी सरवन, विमल कटारिया सैलाना, नाहरु मोहम्मद कोषाध्यक्ष, सह-सचिव दिनेश शुक्ला, अंकित भंडारी आलोट, सुरेश मालवीय सैलाना को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। संघ के जिला अध्यक्ष संजय चौधरी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र करेंगे। चौधरी और सोनी को पुनः पदभार मिलने पर संगठन के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।