रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान जारी

  • 01 जनवरी से अभी तक 202 स्थाई एवं 2380 गिरफ्तारी वारंट कराए तामिल
  • अभियान के तहत अभी तक कुल 573 स्थाई वारंट, एवं 5,711 गिरफ्तारी वारंट तामील

रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा रतलाम द्वारा आदतन अपराधियों, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए थे। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा विगत कई वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान 12 सितंबर से प्रारंभ किया गया था। अभियान के अंतर्गत 31 दिसंबर तक रतलाम पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 371 स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। साथ ही 3331 गिरफ्तारी वारंट तामिल कराए गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार कार्यवाही करते हुए रतलाम पुलिस द्वारा 1 जनवरी से 24 फरवरी मध्य 202 स्थाई वारंट एवं 2380 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। अभियान के तहत अभी तक कुल 573 स्थाई वारंट, एवं 5711 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी है।

Play sound