श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने मनाया धूमधाम से फाग उत्सव

रतलाम । श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी परिसर पर सैकड़ो समाज जनों की उपस्थिति में रंगारंग फाग उत्सव मनाया जिसमें 11 क्विंटल फूलों से फाग महोत्सव मनाया गया। सुमधुर भजनो की प्रस्तुति के बीच श्री कृष्णा एवं राधा ने गोपियों संग रास रचाया एवं रंगारंग होली खेली।इसमें सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जोशी, मुख्य अतिथि श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास, रजनी व्यास, सिद्धार्थ जोशी सहित प्रबंध कारिणी समिति पदाधिकारी, सदस्य, महिला मंडल एवं युवा मंच एवं बड़ी संख्या में समाजजन ने फाग उत्सव का आनंद लिया, उत्सव पश्चात महाप्रसादी का वितरण हुआ।