रतलाम । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का त्रैवार्षिक दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन आगामी 22 एवं 23 मार्च को मुरैना में आयोजित किया गया है । अधिवेशन में प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को आमंत्रित किया गया है । जिन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर अधिवेशन में आने की स्वीकृति प्रदान की है ।
उक्त जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजेश जैन एवं महासचिव दिनेश दवे ने बताया कि इस त्रिआवार्षिक दी दिवसीय महाधिवेशन के उद्घाटन के साथ ही संगठन की त्रैवार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया भी निर्वाचन अधिकारी हाईकोर्ट एडवोकेट श्री संदीप शर्मा, श्री मनोज द्विवेदी सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री रामगोपाल बंसल द्वारा संपन्न करवाई जाएगी । इस महाधिवेशन में संगठनात्मक चर्चा के साथ पत्रकारों की समस्याओं को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी ।
श्री जैन एवं श्री दवे ने बताया कि विगत दिवस संगठन के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जी जोशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में पारित किए गए प्रस्तावों जिसमे जिला सम्मेलन का आयोजन, ब्लॉक सम्मेलनों का आयोजन तथा संगठन के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के आयोजन से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा ।श्री जैन एवं श्री दवे ने जिले के सभी श्रमजीवी पत्रकार सदस्यों से आव्हान किया है कि वे प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने हेतु २२ मार्च को मुरैना पहुंचे । मुरैना जाने के लिए प्रतिदिन रतलाम से ग्वालियर ट्रेन उपलब्ध है जो शाम को पाँच बजे रतलाम से चलकर सुबह ग्वालियर पहुँचती है ।जहाँ से मुरैना जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध रहेगी ।