युवा संगम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 05 मार्च को

रतलाम । सूक्ष्म, लघु व मध्यम व तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय रतलाम द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 5 मार्च 2025 को शासकीय आई.टी.आई सैलाना रोड रतलाम पर रखा गया है।
जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी. अहिरवार ने बताया कि मेले में बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही स्वरोजगार योजनाओं के तहत विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा हितग्राहियों को उनके हितलाभ वितरण किए जाकर अलग-अलग स्वरोजगार योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण से स्नातक एवं आईटीआई उर्तीण, आयु 18 से 45 वर्ष तक।
इच्छुक आवेदक 05 मार्च 2025 को समय प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड पर अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, समग्र आईडी एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होवें।