रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.)द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आम जन की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों, गुंडे बदमाशों पर नजर रखने एवं नियमित चेकिंग करने के निर्देश प्रदान किए गए है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एंव नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन थाना प्रभारी माणकचौक उप.निरी. अनुराग यादव द्वारा दिनांक 12.02.2025 को चार्ज लेने के तुरंत बाद टीम का गठन कर थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाकर अवध रूप से हथियार लेकर घूमने वाले बदमाशों के विरुद्ध करवाई की गई।
अपराध एंव आरोपी का विवरणः-
(01) अप.क्र.90/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट में आरोपी- अकबर हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन जाति रंगरेज मुसलमान उम्र 46 साल नि.मन.43 कसाई मण्डी हाट रोड़ रतलाम के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू किमती 300/- रूपये का जप्त किया गया है।
(02) अप.क्र 92/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट में आरोपी- धर्मा उर्फ धर्मु पिता कन्हैयालाल जाति नायक उम्र 30 साल निवासी दालमिल के आगे पानी की टंकी के पास हाट की चौकी रतलाम के कब्जे से एक लोहे का धारदार छुर्रा किमती 200/ रूपये का जप्त किया गया है।
(03) अप.क्र 101/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट में आरोपी- मुज्जमिल पिता मो. परवेज कलाईगर उम्र 26 साल निवासी अशोक नगर गली नं 07 रतलाम के कब्जे से एक लोहे का धारदार खटकेदार चाकू किमती 100/ रूपये का जप्त किया गया है।
(04) अप.क्र 104/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट में आरोपी- बंटी पिता कालूराम उर्फ रमेश जाट उम्र 33 साल नि.ओझा खाली रतलाम के कब्जे से एक लोहे का धारदार छूर्रा किमती 150/ रूपये का जप्त किया गया है।
सरहानीय भूमिकाः- उक्त सराहनीय कार्य में उप.निरी. अनुराग यादव थाना प्रभारी माणकचौक रतलाम, कार्य.प्रआर 01 सुरेश चौहान, कार्य.प्रआर 641विकास बोरासी, कार्य.प्रआर 665 सुधीरसिंह राठौर, कार्य.प्रआर 764 रमेश चौहान, कार्य.प्रआर 416 दिलीपसिंह रावत, चीता आरक्षक 319 गोविन्द गेहलोत, आरक्षक 951 प्रवीणसिंह, आरक्षक 540 राजेन्द्रसिंह चौहान, आर 906 मुकेश कुमावत की सराहनीय भूमिका रही है।