श्री चौमुखा महादेव मंदिर पर किया गया रुद्राभिषेक

रतलाम । बागड़ों का वास स्थित श्री अगर जी का मंदिर पर विराजित श्री चौमुखा महादेव मंदिर पर यजमान श्रीमती ममता राकेश जी पाठक  के द्वारा महादेव का रूद्राभिषेक किया गया। पं. श्री त्रिभुवन पंड्या पंचेड वाले के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक करवाया गया । शहर तहसीलदार द्वारा उपलब्ध कराई गई पीतल की मुर्तियाँ पूजन के लिए लाई गई । उनका भी विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। पश्चात आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया । इस अवसर पर श्री कृष्ण भजन मंडल श्रीमती ताराबेन सोनी द्वारा सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर सर्वश्री रमेश व्यास, गोपाल ज्वैलरी, रमेश पाठक, विनायक पाठक, ब्रिजेन्द्र नन्दन मेहता, पंडित रामचंद्र शर्मा, डॉ राजेंद्र शर्मा, नवनीत सोनी, चेतन शर्मा, कालूराम जी, मनोज डोडिया राजवंशी राठौर समाज प्रमुख सहित बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे।