- लोगों की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश जारी किए
- लोगों से आगामी त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने, कॉलोनी में ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की


रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत आम जनता से सीधे संवाद कर लोगों की समस्याओं और सुझाव जानने के उद्देश्य से दिनांक 02.03.25 को शाम थाना स्टेशन रोड अंतर्गत समता परिसर के लोगो के साथ जन करने पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगो से समस्याएं जानी। आम जन द्वारा मुख्य रूप से कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर असामाजिक तत्व अनावश्यक बैठे रहते है रात्रि में कई जगह पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरे में अनावश्यक लोग बैठे रहते है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी को क्षेत्र में अनावश्यक घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर कारवाई करने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, आने जाने वाले संदिग्ध लोगों, संदिग्ध फेरी वाले आदि की प्रॉपर चेकिंग करने , नगर निगम व संबंधित विभाग से समन्यव स्थापित कर स्ट्रीट लाइट लगाने के के निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने, किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि पर पुलिस को जानकारी देने, सुरक्षा के दृष्टिगत अपने घर, दुकान या कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई।