

मुम्बई (राजेश जैन दद्दू ) । पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के संसघ सानिध्य में जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव में पट्टाचार्य आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के हसकमलो से आज दिनाक-2 मार्च रविवार 2025 सिरसाड मुंबई में हुई भव्य दिगम्बर जैनेश्वरी दीक्षा हजारों समाज जन की उपस्थिति सम्पन्न हुई। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 5 ब्रह्मचारी भाइयों में 2 ब्रह्मचारी भाइयों को मुनि दीक्षा एवं 3 ब्रह्मचारी भाइयों को छुल्लक दीक्षा दी गई।
दीक्षार्थी महाराजी के नामकरण इन नामों से
1.मुनि श्री 108 नियोग सागर जी- अंकुर भैयाजी
2.मुनि श्री 108 अनियोग सागर जी – मयंक भैयाजी
3.क्षुल्लक श्री 105 विनियोग सागर जी महाराज – गणेशीलाल भैयाजी
4.शुल्लक श्री 105 परमयोग सागर जी महाराज-यशवंत भैयाजी
5.क्षुल्लक श्री 105 श्यामयोग सागर जी महाराज-अनिल भैयाजी