वैश्य एकजुटता वर्तमान समय की महती आवश्यकता – प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया


रतलाम l वैश्य समाज की एकजुटता वर्तमान समय की महती आवश्यकता है, हमारी किसी समाज से प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि हमारी भावना सभी समाजों के साथ मिलकर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करना एवं वैश्य बंधुओ के हितों की रक्षा करना है यह विचार अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप धारिया ने रतलाम जिला इकाई द्वारा दिल्ली वैश्य इकाई के महिला चेयरपर्सन श्रीमती रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मिठाई वितरण आयोजन के अवसर पर उपस्थित वैश्य बंधुओ को संबोधित करते हुए व्यक्त किए l
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कहा कि वैश्य बंधुओ के पास सब कुछ है लेकिन समय का अभाव है हमे संगठन के प्रति समर्पण भाव के कार्य करना पड़ेगा विशिष्ट अतिथि राजस्थान इकाई के श्री कैलाश अग्रवाल जी द्वारा विभिन्न रचनात्मक कार्यों के निरन्तर किए जाने पर जोर दिया रतलाम इकाई के कार्यों की प्रशंसा की, वरिष्ठ पदाधिकारी श्री बंसीलाल जी मजावदिया ने भी मार्गदर्शन दियाl
जिला अध्यक्ष श्री वरुण पोरवाल ने रतलाम इकाई के कार्यों की जानकारी देते हुए संगठन के संरक्षक केबिनेट मंत्री श्री चैतन्य जी कश्यप के मार्गदर्शन में शीघ्र ही जिले की सशक्त कार्यकारिणी गठन का आश्वासन दिया l
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्रीकांत डोसी, जयवंत कोठारी, सदस्य निलेश लड्ढा ,संजय बाफना ,दिलीप मेहता, धर्मेंद्र माहेश्वरी, सुरेश बाहेती ,अभिषेक धूत ,राकेश रांका ,अंकित कटारिया, दिलेश पोरवाल, सिद्धार्थ मूणत,अमित अग्रवाल, हिमांशु मुरार आदि वैश्यजन उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन श्री संजय बाफना ने किया एवं आभार श्री श्रीकांत डोसी ने माना l