कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप का नमकीन क्लस्टर एसोसिएशन, रतलाम एवं मालवा चैम्बर ऑफ कॉमर्स, रतलाम द्वारा अभिनन्दन

रतलाम । श्री चेतन्य जी काश्यप कैबिनेट मंत्री – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्रालय को नमकीन क्लस्टर एसोसिएशन, रतलाम एवं मालवा चैम्बर ऑफ कॉमर्स, रतलाम के साथ शहर के अन्य उद्योगपतियों ने एमएसएमई की नवीन पालिसी 2025 हेतु आभार व्यक्त कर अभिनन्दन किया ।
“रतलाम नमकीन क्लस्टर” की नवीन कार्यकारिणी से अवगत कराकर संस्था के संरक्षक के तौर पर भविष्य के लिए मार्गदर्शन, सहयोग एवं परामर्श का अनुनय किया ।
इस पर अवसर वरुण पोरवाल (प्रदेश सचिव – मालवा चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स), वैभव जैन (अध्यक्ष – नमकीन क्लस्टर एसोसिएशन, रतलाम), हितेश बाफना, शीतल बोहरा, पुनीत जैन, यतेन्द्र मेहता, CA राहिल बाफना, गौरव जैन, मनोहर कुमावत, विपुल भाँगु, शुभम बारबेटा, मोहित पगारिया, महेश सारड़ा एवं अमित जैन सहित अन्य उद्योगपति उपस्थित रहे |