मालवा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रतलाम एवं नमकीन क्लस्टर एसोसिएशन रतलाम द्वारा एमएसएमई कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का अभिनंदन कर आभार जताया

रतलाम । एमएसएमई के विकास हेतु नवीन नीति पर मालवा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रतलाम एवं नमकीन क्लस्टर एसोसिएशन रतलाम के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा एमएसएमई कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का अभिनंदन कर आभार जताया गया ।
मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश सचिव वरुण पोरवाल ने बताया कि मंत्री काश्यप के प्रयासों से एमएसएमई के विकास रूपी नवीन नीति हेतु दोनों औद्योगिक संस्थाओं के माध्यम से आभार जताया गया l जिसमें प्रमुख तौर पर मध्यप्रदेश औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2025 के तहत निवेश प्रोत्साहन सहायता, सामान्य सहायता, और अतिरिक्त सहायता के प्रावधान। मध्यप्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025 के तहत निर्यात के लिए मालभाड़ा शुल्क का 50% तक प्रतिपूर्ति, गुणवत्ता प्रमाणन के लिए प्रोत्साहन, और व्यापार मेलों में भाग लेने के लिए सहायता l मध्यप्रदेश लॉजिस्टिक्स प्रोत्साहन नीति 2025 के तहत विकास के लिए पूंजी अनुदान, ब्याज अनुदान, और विकास शुल्क में छूट एवं डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर(डीबीटी), विलंबित सब्सिडी की राशि अनुदान, भवन आवंटन आदि ऐसे कई नवीन नीति गठन एवं संशोधन पारित किए गए जिससे कई उद्योगों के विकास की प्रबल संभावनाएं एवं राहत प्रदान करी गई है । नमकीन क्लस्टर एसोसिएशन अध्यक्ष वैभव जैन ने मंत्री काश्यप को आभार ज्ञापित कर रतलाम नमकीन क्लस्टर की नवीन कार्यकारिणी से अवगत कराकर संस्था के संरक्षक के तौर पर भविष्य के लिए मार्गदर्शन, सहयोग एवं परामर्श का अनुनय किया ।
इस अवसर पर उद्योगपति मोहित पगारिया, शुभम बरबेटा, संजय बाफना, हितेश बाफना, शीतल बोहरा,पुनीत जैन, यतेंद्र मेहता,CA राहिल बाफना, गौरव जैन, यतेंद्र मेहता, मनोहर कुमावत, विपुल भाँगु, शुभम बरबेटा, मोहित पगरिया, महेश सरडा, अमित जैन आदि उपस्थित रहे।

Play sound