

रतलाम । महिला पतंजलि योग समिति जिला रतलाम एवं राष्ट्रीय गो रक्षा विभाग के सामूहिक तत्वाधान में महिला दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समस्त मातृशक्ति स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय गो रक्षा विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीतल वीरेंद्र सिंह चौहान एवं संरक्षक श्रीमती निर्मला उपाध्याय जिला अध्यक्ष श्रीमती सविता तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की महिला पतंजलि योग समिति कि संगठन मंत्री समिति सीमा वर्मा एवं योग शिक्षिका कृतिका उपाध्याय द्वारा सहयोग किया गया।
पतंजलि मिडीया प्रभारी नित्येन्द्र एम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण 4-5 मार्च को समय – शाम 5 से 6 स्थान -कम्युनिटी हॉल अल्कापुरी मैं महिला पतंजलि योग समिति कि संगठन महिला पतंजलि योग समिति मध्य प्रदेश पश्चिम कि राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला रतलाम की महामंत्री योगाचार्य सुश्री जय श्री राठौर द्वारा दिया गया एवं समिति के अन्य पदाधिकारी का सहयोग आप सहयोग प्रशिक्षण शिविर प्राप्त योगा सर्टिफिकेशन बोर्ड level 3 मान्यता प्राप्त एवं M.A in योग से प्रशिक्षित हैं एवं अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति ने योग करके स्वास्थ्य लाभ लिया।