भव्य भक्ति संध्या 8 मार्च को

रतलाम । बामनिया तीर्थ गादी पति विवेक लूनावत, ओर नाकोड़ा भेरू जी के परम भक्त संदीप लोढ़। के पावन सानिध्य मे भव्य भक्ति संध्या का आयोजन जे एम डी पैलेस मे दिनांक 8 मार्च को रात्रि 8 बजे से रखा गया है । महोत्सव के मुख्य संयोजक आशीष रमणकलाल डागी ने बताया की भव्य भक्ति संध्या एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी, श्री नाकोड़ा भैरवदेव के नाम से रखी गई है । इस भक्ति संध्या को मुख्य रूप से सुप्रसिद्ध भजन गायक वैभव वागमर बालोतरा, स्वर कोकिला सोनू सिसोदिया पाली, हिताँसी सोलंकी, राजू माली बालोत्तरा अपनी प्रस्तुति देंगे । श्री पार्श्वनाथ नाकोड़ा भक्त मंडल रतलाम ने सभी धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया की इस भव्य भक्ति संध्या मे पधारकर कार्यक्रम को सफल बनावे ।

Play sound